spot_img

Imphal : बिष्णुपुर में मणिपुर पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोका

राहत शिविरों में रह रहे विस्थापितों से मिलने चुराचांदपुर जा रहे थे राहुल गांधी
इंफाल: (Imphal)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने इंफाल से लगभग 20 किमी दूर बिष्णुपुर में रोक दिया। इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहे थे। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते राहुल गांधी के काफिले को रोका गया है। कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के नेता के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सेना अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघाचंद्र ने बताया कि राहुल गांधी चार्टर प्लेन से गुरुवार को इंफाल हवाई अड्डे पर उतरकर सड़क मार्ग से चुराचांदपुर के लिए रवाना हुए थे। गांधी वहां कुकी सीएसओ नेताओं तथा शरणार्थी कैंपों में रह रहे विस्थापित लोगों से भी मिलने वाले हैं। वहां से लौटते हुए वे विष्णुपुर जिले में स्थित विभिन्न शरणार्थी शिविरों में जाएंगे और वे मोइरांग में रात्रि विश्राम करेंगे।उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह राहुल गांधी इंफाल स्थित शरणार्थी शिविर में जाने वाले हैं। जहां, मैतेई, मैतेई-पंगल तथा नगा समुदाय के प्रतिनिधियों से एक होटल इंफाल में मिलेंगे। इसके बाद दोपहर को दिल्ली प्रस्थान करने से पहले वे मणिपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।राहुल गांधी के भ्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles