spot_img

Kolkata: भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो तस्कर

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बसु ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि एक दिन पहले बुधवार अपराह्न पुख्ता सूचना मिलने के बाद उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया थाना अंतर्गत मछलंदपुर तेतुलिया रोड पर वीना वैरायटी स्टोर के पास एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की। यहां बाइक पर सवार जैसे ही दो लोग पहुंचे, उन्हें घेरकर हिरासत में ले लिया गया। इनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलो हेरोइन बरामद हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले विप्लव मंडल (35) और लिंकन कांजीलाल (37) के तौर पर हुई है।

दोनों के खिलाफ बादुरिया थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है जिसके जरिए ये लोग हेरोइन ले जा रहे थे।

Explore our articles