spot_img

Bhagalpur : नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

भागलपुर: (Bhagalpur) मायागंज अस्पताल के समीप अस्थाई रूप से बने दुकानों के कारण लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए बुधवार को सभी दुकानों को हटाया गया। नगर निगम के द्वारा सख्ती से बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी दुकानें के सामानों को समेट कर जगह खाली करने लगे।

नगर निगम भागलपुर के सिटी मैनेजर विनय प्रसाद यादव के नेतृत्व में वहां अवैध रूप से बने दुकानों को खाली करवाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर फिर से दुकान को इस जगह पर लगाया जाता है, तो वैसे दुकानदारों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। दुकान लगाने वालों को आर्थिक दंड भी देना पड़ेगा। उल्लेखनीय हो कि इस तरह के अतिक्रमण हटाने के कार्यक्रम को नगर निगम लगातार करती रहती है। लेकिन फिर भी कुछ दिनों के बाद अतिक्रमणकारी वहां पर काबिज हो जाते हैं।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles