spot_img

Meerut: भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो मामले में आरोपित गिरफ्तार

मेरठ: (Meerut) भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में भावनपुर पुलिस ने आरोपित रविंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया है। अश्लील वीडियो की सत्यता का पता लगाने के लिए उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

मेरठ की एक भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह और भाजपा नेता रविंद्र नागर के खिलाफ भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। भावनपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सोमदत्त विहार निवासी रविंद्र नागर ने एडिटिंग करके भाजपा की महिला नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो तैयार किया। महिला को बदनाम करने के इरादे से इस वीडियो को अपने नजदीकी वार्ड 18 से भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह को दे दिया। सराय काजी निवासी पार्षद रविंद्र सिंह ने एक फर्जी आईडी बनाकर वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

आरोपित पार्षद रविंद्र को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है। जबकि दूसरा आरोपित रविंद्र नागर फरार चल रहा था। पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए गाजियाबाद जनपद की निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा है। इससे पता चल जाएगा कि वीडियो में एडिटिंग या छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के कड़े निर्देश के बाद बुधवार को भावनपुर पुलिस ने आरोपित रविंद्र नागर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Explore our articles