spot_img

Jaipur : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का सरकार को खाजूवाला गैंगरेप मामले में नोटिस

जयपुर : बीकानेर जिले के खाजूवाला में दलित युवती से गैंगरेप व हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की हैं। आयोग ने कहा कि जिन लोगों पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वहीं लोग अगर उसे चोट पहुंचाएंगे तो यह मानवाधिकार का उल्लंघन माना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खाजूवाला गैंगरेप में भी दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। अगर यह सही है तो यह पीड़िता के मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं।

आयोग ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की हैं। आयोग ने प्रदेश की मुख्य सचिव उषा शर्मा व डीजीपी उमेश मिश्रा को निर्देश दिए है कि वह पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट 4 सप्ताह में आयोग को भेंजे। जिसमें यह बताया जाए कि वर्तमान में जांच की स्थिति क्या हैं। दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई हैं। वहीं आगे क्या कार्रवाई की जा रही हैं। इसके साथ ही आयोग ने पूछा है कि पीड़िता के परिवार को अगर अब तक किसी तरह की सहायता दी गई है तो उसके बारे में भी आयोग को सूचित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला 20 जून का है। बीकानेर के खाजूवाला में एक दलित युवती की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना में खाजूवाला थाने के दो पुलिस कांस्टेबल भागीरथ व मनोज के साथ तीसरे व्यक्ति दिनेश विश्नोई पर आरोप लगे थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार को मुआवज़ा देने की मांग को लेकर 4 दिन धरना दिया था। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, सरकार ने दोनों को सस्पेंड भी कर दिया था। लेकिन तीसरा आरोपित दिनेश विश्नोई अभी भी फरार चल रहा हैं। पूरे मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। दोनों पुलिसकर्मियों के अलावा जिस कार से युवती को तीनों आरोपित अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उस कार के चालक राकेश और विश्नोई के पिता ओमप्रकाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश पर आरोप है कि उसने दिनेश बिश्नोई को भागने में मदद की थी। घटना के बाद बीजेपी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल होने का आरोप भी लगाया था।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles