spot_img

Raipur: ईद-उल-जुहा पर गौ वंश की हत्याओं को रोकें राज्य सरकारें: विहिप

रायपुर:(Raipur) विश्व हिन्दू परिषद् (VHP) ने ईद-उल-जुहा पर राज्य सरकारों से गौवंश की हत्याओं को रोके जाने का आग्रह किया है। विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया है कि इस बार 29 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-जुहा पर भारत के स्थान-स्थान में लाखों गौवंश को काटने के लिए उन्हें पहले से ही लाकर रखा गया है। उन्होंने कहा है कि दुनियाभर के अन्य देशों में ईद पर गौ वंश नहीं काटा जाता है तो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में ही गौ वंश काटने का षड्यन्त्र और हठ क्यों किया जाता है?

सोमवार को जारी प्रेस वक्तव्य में मिलिंद परांडे ने कहा है कि निश्चित ही ईद के नाम पर हिन्दुओं की आस्था को चोट पहुंचाने के लिए गौवंश की दुर्दान्त हत्या की जाती है और इस बार भी उनकी योजना है जो कि हिन्दू समाज को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भारत भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, श्री महावीर, श्री बुद्ध तथा श्री गुरुनानक की धरती है, जहां हिन्दू गौ वंश की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में नांदेड़ महाराष्ट्र में मुसलमानों ने गौ वंश को एक स्थान में रखे जाने की बजरंग दल को झूठी सूचना दी गई। निहत्थे बजरंग दल के कार्यकर्ता जब वहां पहुंचे तो पहले से ही हथियारबंद मुस्लिमों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें एक बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या भी कर दी गई। सम्पूर्ण गौभक्त हिन्दू समाज को ऐसे षड्यंत्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि गौ वंश की रक्षा करने की देश में परंपरा है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय तथा भारतीय कानून देश में गौ वंश हत्या निषेध करते हैं। विश्व हिन्दू परिषद देश की सभी राज्य सरकारों से आग्रह करती है कि ईद-उल-जुहा पर होने वाली गौ वंश की हत्याओं को रोकें अन्यथा बजरंग दल के कार्यकर्ता गौ वंश की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं, जो लोकतांत्रिक तरीके से अपना काम करेंगे।

New Delhi : ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

नई दिल्ली : (New Delhi) जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी (German luxury car manufacturer Audi) ने गुरुवार को अपने वाहनों की कीमतें...

Explore our articles