spot_img

Agra: कार सवारों ने युवकों पर चलाई गोली, दो घायल

गोली चलाने वालों की पहचान पुलिस ने वीडियो फुटैज के आधार की, तलाश जारी

आगरा:(Agra) जनपद के दयालबाग क्षेत्र में 100 फुटा रोड किनारे शराब पी रहे युवकों पर देर रात फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग में दो युवक घायल हुए हैं। एक के पैर तो दूसरे की पीठ में गोली लगी है। दोनों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हमलावरों के वीडियो फुटेज मिले हैं, उसके आधार पर पहचान करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने सोमवार को बताया कि नगला हवेली निवासी राहुल, नीरज, योगेश व उनका एक अन्य साथी रविवार रात 10 बजे वैभव कुंज कालोनी के पास सौ फुटा रोड पर बैठकर शराब पी रहे थे। तभी पीछे से आए हमलावरों ने फायरिंग कर दी। चार-पांच राउंड फायरिंग हुई। इसमें राहुल के पीठ में और नीरज के पैर में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच घायल राहुल और नीरज को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है। गोली चलाने वाले युवकों की पहचान ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के रहने वालों के रुप में की गई है। वे अपराधी प्रवृत्ति के हैं। पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा...

Explore our articles