Ranchi : झारखंड में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अच्छी बारिश

0
299

रांची : राज्य में अनुकूल मौसम बना हुआ है। मानसून प्रवेश करने के बाद से ही राज्य के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेसि. में गिरावट आने की संभावना है। धीरे-धीरे इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई। ठंडी हवा चली। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के सभी जिलों में हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत झारखंड के अधिकतर हिस्सों में मानसून प्रवेश कर गया है। कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। शेष भागों पर मध्यम से हल्की बारिश हुई। अगले पांच दिनों तक जमकर बारिश होने की संभावना है। 26 जून को राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितनी हुई बारिाश

लातेहार में 65.0 मिमी, गढ़वा 56.5 मिमी, चाईबासा 31.2 मिमी, गुमला बिशुनपुर में 30.0, रांची के खलारी में 28.4, जमशेदपुर 17.6, लोहरदगा 16.2, देवघर 11.0, बरकागांव 15.0, चक्रधरपुर 13.2, भरनो में 14.2 मिमी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। हालांकि, राज्य के सभी जिलों में गोड्डा अब भी सबसे गर्म जिला है। यहां का तापमान 37. 2 डिग्री है।