spot_img

East Champaran : नेपाल में भारी बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ जैसी हालात

पूर्वी चंपारण: (East Champaran) माॅनसून की दस्तक के बाद भी लोग अभी बारिश होने का इंतजार कर ही रहे थे,कि जिले से सटे नेपाल में अत्यधिक बारिश होने से यहां के पूर्वी क्षेत्र में बाढ जैसी हालात बन गई है।नेपाल से निकलने वाली लालबकैया नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है। इसकी वजह से ढाका के फुलवरिया घाट पर बना डायवर्सन पानी की तेज धार में बह गया है। शनिवार की देर रात डायवर्सन बह जाने से पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिला के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। बसों का परिचालन ठप पड़ जाने से लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं।

हालांकि अब तक इस मार्ग पर सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है,परिणामस्वरूप प्राइवेट नाविक लोगो से मनमानी राशि वसूल रहे है।वही बाईक से सीतामढी जाने या पूर्वी चंपारण आने वाले लोग फुलवरिया के बजाय जमुआ घाट होकर जा रहे है। जिस कारण उन्हे 20 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।

उल्लेखनीय है,कि जिले में नेपाल से बंगरी तिलावे,मसाह पसाह,तीयर सहित दर्जनो छोटी नदियाँ निकलती है,जिसका कोई पुख्ता इंतजाम नही होने के कारण हर साल बिन बारिश ही बाढ जैसी हालात बनाकर जनजीवन को प्रभावित करती है।

Explore our articles