spot_img
Home latest Surajpur: कार की ठोकर से चार लोग गंभीर रूप से घायल

Surajpur: कार की ठोकर से चार लोग गंभीर रूप से घायल

0
485

सूरजपुर :(Surajpur) सूरजपुर जिले में बीती देर रात बैकुंठपुर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग जगह पर चार लोगों को जबरदस्त ठोकर मारी है। सभी को गंभीर चोटें आई है। घायलों का जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित कार चालक की तलाश कर रही है। कार की टक्कर से एक मवेशी की मौत हो गई।

सूरजपुर के कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात बैकुंठपुर क्षेत्र से आ रही काले रंग की कार क्रमांक CG29-AD-7150 ने अलग अलग जगहों पर चार लोगों को जबरदस्त टक्कर मारी।चारों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए सूरजपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।कार की ठोकर से एक मवेशी की भी मौत हो गई है। कार सवार टोल प्लाजा पहुंचा और वहां के बगल वाली गेट को वह अपने सहयोगी की मदद से खोलकर भाग गया।टोल प्लाजा में लगे सी सी टी व्ही कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। टोल प्लाजा से भागने के बाद आरोपित कार विश्रामपुर थाने में छोड़कर फरार हो गया।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।