spot_img

Begusarai : वित्त मंत्री के उद्योगपति साले के घर पर तीसरे दिन भी जारी है छापेमारी

बेगूसराय : टैक्स में हेराफेरी एवं आय से अधिक सम्पत्ति मामले में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के साले और बेगूसराय के बड़े कारोबारी मटिहानी निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास पर शनिवार को भी ईडी एवं आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।

गुरुवार की सुबह से चल रही छापेमारी की कार्रवाई रात हो जाने के कारण रोक दिया जाता है। उसके बाद सुबह से फिर पूरी टीम कार्रवाई में जुट जाती है। अजय कुमार सिंह उर्फ कारु सिंह सहित परिवार के किसी भी सदस्य को पिछले 60 घंटे (गुरुवार की सुबह) से ना तो घर से बाहर निकलने दिया गया और ना ही मोबाइल पर किसी से संपर्क करने दिया गया है।

शुक्रवार की दोपहर से ही विभागीय अधिकारियों की टीम घर में मिले कागजात के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। परिजन एवं रिश्तेदार के बैंक अकाउंट एवं संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। अब अधिकारियों की टीम बैंक सहित अन्य जगहों पर भी छानबीन कर रही है।

शनिवार को घर में मिले कागजात के आधार पर टीम ने अलका सिनेमा हॉल के पीछे भी एक मकान पर छापेमारी किया। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कागजात मिला था कि 50 से 60 लाख का पेटी कान्ट्रैक्ट अजय कुमार सिंह उर्फ कारु सिंह के माध्यम से लिया है। लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची वह साधारण व्यक्ति निकला तथा फुटकर दुकान चलाकर अपने परिवार का जीवन बसर कर रहा है।

इस जांच के बाद ईडी एवं आयकर विभाग की टीम एक फिर अलग तरीके से जांच में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि घर में मिले कागजात भी फर्जी हैं। शनिवार को चार-पांच गाड़ी से अधिकारियों की टीम एक बार फिर सिंघौल स्थित जेसीबी एजेंसी एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर पहुंची। जहां गहन जांच-पड़ताल किया गया है।

गैर आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छापामारी के दौरान घर से बड़े पैमाने पर फर्जी बिल बरामद किए गए हैं। जिससे टैक्स में हेरफेर किया जा रहा था। इसके अलावा दर्जन भर बैंक खाते, वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात, कई जमीन-जायदाद के कागजात, विभिन्न प्रकार के निवेश से संबंधित सबूत सहित कुछ कागजात और नगद रकम भी बरामद किए गए हैं। छापेमारी टीम बरामद दस्तावेजों का क्रास वेरिफिकेशन कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी के साले एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी तथा 12 से अधिक बिल्डिंग, खनन, बिल्डिंग और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के निदेशक संवेदक अजय कुमार सिंह उर्फ कारु सिंह के 25 ठिकानों पर गुरुवार को टीम ने एक साथ धावा बोल दिया था। बेगूसराय, पटना, दिल्ली, कोलकाता, ओडिशा एवं एनसीआर में छापेमारी हुई। जिसमें बेगूसराय में तीसरे दिन भी छापेमारी चल रही है।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles