spot_img
Home Bihar Katihar : सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने...

Katihar : सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने किया संयुक्त मार्च

0
315

कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने संयुक्त मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे आरपीएफ, केआईआर ईस्ट के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन व स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों, अनधिकृत खाद्य पदार्थ विक्रेताओं और रेल यात्रियों की सामान चोरी करने वाले अपराधियों पर नकेल कसने की उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया।

इस संदर्भ में राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी रेलवे सम्पत्ति व यात्रियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि यात्रा करते समय व रेलवे परिसर में यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। फ्लैग मार्च के दौरान रेलवे के जवानों ने यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार नहीं करने, चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल से बात नहीं करने, बंद रेलवे फाटक पार नहीं करने, स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने आदि के बारे में विस्तार से बताया।