spot_img

Churu : हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सरपंच के घर से लूटे नकदी और जेवरात

चूरू : चूरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार देर रात को हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाश सरपंच के घर में घुस कर आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इस दौरान सरपंच का बेटा जग गया और उसने एक बदमाश को पकड लिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। जो उसके कंधे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर गांव में आसपास के लोग दौडे। लोगों को आते देख बदमाशों ने भागते-भागते चार राउंड फायरिंग की। लेकिन लोगों ने पीछा करते हुए दो बदमाशों को पकड़ पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि राजगढ़ थाना इलाके में इंदासर गांव के सरपंच सुनील गोस्वामी और उसकी पत्नी घर के आंगन में सो रहे थे। वहीं दो बेटे, बहुएं और तीन पोते-पोती कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुस आए। आवाज सुनकर सरपंच का बेटा पुनीत जाग गया। उसने घर में घुसे एक बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे लुटेरे ने गोली चला दी। गोली पुनीत के कंधे पर लगी। इस दौरान अन्य बदमाशों ने घर से आठ लाख रुपए की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर भागने लगे। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो उन पर भी चार राउंड फायरिंग और की। लेकिन लोगों ने किसी उनका पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ पुलिस को सूचना दी। इधर घायल पुनीत को इलाज के लिए हिसार (हरियाणा) में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन कर कंधे से गोली निकाल ली गई है। घायल की हालत सामान्य है।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles