spot_img

Lucknow : रूहेलखंड विवि को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस, राज्यपाल ने जताई खुशी

लखनऊ : महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड, विश्वविद्यालय, बरेली को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा ‘ए प्लस प्लस’ श्रेणी प्रदान की गयी है। राज्यपाल ने शनिवार को विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस’ ग्रेड प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड, विश्वविद्यालय, बरेली को नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस’ ग्रेड प्राप्त होना निश्चय ही गर्व की बात है, क्योंकि नैक द्वारा भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ समग्र व्यवस्थाओं का आकलन किया जाता है।

ज्ञातव्य है कि नैक मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा सभी सातों महत्वपूर्ण क्राइटीरिया को पूरा करना अपरिहार्य होता है। इस सम्बन्ध में राज्यपाल की अध्यक्षता में कई बार राजभवन में नैक मूल्यांकन की बैठक आहूत हुई, जिसमें राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को कई बिन्दुओं के अनुपालनार्थ महत्वपूर्ण सुझाव दिये। तदुपरान्त विश्वविद्यालय ने दिये गये सुझावों को अनुपालन कर आज इस सफलता को हासिल किया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायी है। इसलिए विश्वविद्यालयों को अपनी शिक्षण एवं कार्य व्यवस्था की गुणवत्ता उत्कृष्ट करने के प्रयासों को उच्चतम श्रेणी प्राप्त करने तक निरंतर जारी रखना चाहिए।

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षण एवं व्यवस्थाओं में गुणवत्ता सुधार हेतु बृहद स्तर पर लगातार विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में विश्विद्यालयों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान दिलाने हेतु राज्यपाल द्वारा नैक मंथन, उपक्रम तथा राजभवन में सभी विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के लिए तीन वर्कशाप तथा नैक की विशिष्ट बैठकों का आयोजन किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड, विश्वविद्यालय, बरेली नैक द्वारा ‘ए प्लस प्लस’ श्रेणी प्राप्त करने वाला प्रदेश का चौथा विश्वविद्यालय है।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Bollywood actor Ranveer Singh and director Aditya...

Explore our articles