spot_img

Koderma : पांच लाख से अधिक का ब्लू स्टोन लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

कोडरमा : कोडरमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लराबाद के समीप कीमती ब्लू स्टोन लदा ट्रैक्टर जब्त किया। वहीं इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर में अवैध स्टोन लोड कर ले जाया जा रहा है। कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में शनिवार को लाराबाद के समीप वाहन को रोक कर तलाशी ली गई, तो उक्त वाहन में कीमती पत्थर ब्लू स्टोन लदा था। इसके बाद वाहन को कोडरमा थाना लाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में कीमती पत्थर 50 से 60 बोरा, वजन लगभग 100 टन ब्लू स्टोन पत्थर लोड है, जिसकी कीमत पांच लाख रूपये से अधिक है। बहरहाल कोडरमा पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक विरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Explore our articles