spot_img

Uttarakhand : मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

आगामी पांच दिन तक प्रदेश में सतर्कता बरतने के निर्देश, निचले क्षेत्रों में होगी अधिक समस्या
देहरादून: (Dehradun)
उत्तराखंड के मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है, जिसमें आगामी पांच दिनों तक कहीं-कहीं मध्यम से बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह चौहान ने मौसम के पांच दिनी पूर्वानुमान में अधिकांश स्थलों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह क्रम 25-26 जून को भी जारी रहेगा जबकि 28 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी।उन्होंने चेतावनी दी है कि भारी से बहुत भारी बारिश निचले क्षेत्रों के लिए समस्या पैदा कर सकती है। इसी संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने कहा है कि नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। इससे सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। खासकर तीर्थयात्रियों को।

चारधाम यात्रियों की संख्या शुक्रवार को 34296 थी। अब तक चारधाम में 3117454 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। 148 व्यक्ति यात्रा में बीमारी, दुर्घटना और अन्य कारणों से अपना प्राणोत्सर्ग कर चुके हैं। इसी अवधि में धूमाकोट में तीन एमएम बारिश हुई। रुड़की में 17 एमएम, भगवानपुर में 20 एमएम, लक्सर में 2 एमएम, रोशनाबाद में 8 एमएम, जागेश्वर में 11.5 एमएम, ऋषिकेश में 5 एमएम, करनपुर में 8 एमएम, मोहकमपुर में 14.1, जौलीग्रांट में 37 एमएम, यूकास्ट में 34.5 एमएम, बनबसा में 62 एमएम बारिश हुई है। आगामी दिनों में बारिश में और भी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के निदेशक ने चारधाम यात्रियों, किसानों और निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि नदियों के प्रवाह वाले क्षेत्रो में सावधानी बरतनी आवश्यक है।

Dubai : नाहिद राणा और लॉरा वोल्वार्ड्ट बने अप्रैल महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

दुबई : (Dubai) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Bangladesh fast bowler Nahid Rana) और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट (South...

Explore our articles