spot_img

Bhopal : शनिवार रात से बंद रहेगी रानी कमलापति स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 से एंट्री

भोपाल : रानी कमलापति स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा कारणों से 24 जून की रात्रि से रानी कमलापति स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नम्बर-1 की तरफ से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल के रानी कमलापति स्टेशन पर 27 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए संरक्षा एवं सुरक्षा की दृष्टि से 24 जून को गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के प्रस्थान के बाद से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक प्लेटफॉर्म नम्बर-1 तथा 25 जून को गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान के बाद से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक प्लेटफॉर्म नम्बर-2 बन्द रहेगा।

इस अवधि में प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 की ओर से दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा एवं ड्राप एंड गो की सुविधा भी नहीं रहेगी। मंडल रेल प्रबंधन ने आग्रह किया है कि यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए सेकेंड एंट्री (बीएचईएल साइड) से आवागमन करें।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles