spot_img

New Delhi : भारत सरकार का विज्ञान अध्येतावृत्तियों में बढ़ोतरी का निर्णय स्वागतयोग्य : अभाविप

नई दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने भारत सरकार द्वारा शोध एवं विकास गतिविधियों में संलग्न कनिष्ठ, वरिष्ठ शोध अध्येताओं और रिसर्च एसोसिएट की अध्येतावृत्ति में बढ़ोतरी किए जाने संबंधी निर्णय का स्वागत किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूर्व में इस संदर्भ में यह मांग की गई थी कि समयानुसार अध्येतावृत्तियों में बढ़ोतरी होनी चाहिए। अभाविप ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग सहित अन्य संस्थाओं की अध्येतावृत्तियों तथा शोध प्रोजेक्टों के लिए निर्धारित राशि में भी बढ़ोतरी करने की मांग की है।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि समयानुसार अध्येतावृत्तियों में बढ़ोतरी होनी चाहिए, जिससे वर्तमान में शोध के लिए अपेक्षित आवश्यकताओं को पूर्ण करते हुए शोधार्थी गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य कर सकें। देश में शोध व नवाचार क्षेत्र में शीघ्रता से प्रगति हेतु प्रयास किए जाने चाहिए। अभाविप सरकार से यह माँग करती है कि देश के शोध ढांचे को विश्वस्तरीय करने निमित्त आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था हो तथा शोधकर्ताओं से नियमित संवाद द्वारा विभिन्न अवरोधों को दूर कर स्वस्थ, रचनात्मक व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान वातावरण निर्मित हो। सरकार द्वारा विज्ञान व विकास कार्य गतिविधियों की अध्येतावृत्तियों में बढ़ोतरी का स्वागत है।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles