spot_img

Bhopal: एक्सपर्ट शॉट आज, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ से सीखेंगे फिल्म मेकिंग के गुर

भोपाल:(Bhopal) फिल्म एवं थियेटर से जुड़े कलाकार और विद्यार्थी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध विशेषज्ञों से फिल्म मेकिंग के गुर सीखेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आज (Thursday) सुबह 11:00 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में एक्सपर्ट शॉट 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट शॉट 3.0 का लाइव एमपी टूरिज्म के यूट्यूब पेज पर किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में फिल्म शूटिंग, अधोसंरचना विकास में निवेश एवं स्थानीय कलाकारों की भागीदारी के अवसरों को तलाशने के लिए विशेषज्ञों का फैमिलियराइजेशन टूर (परिचय यात्रा) और वर्कशॉप भी की जायेगी।

प्रसिद्ध विशेषज्ञ, प्रोड्यूसर और एक्टर्स होंगे शामिल

एक्सपर्ट शॉट में प्रसिद्ध प्रोड्यूसर एवं एक्टर वाणी त्रिपाठी टीकू, मैजिक अवर फिल्म्स मुंबई के प्रोड्यूसर समीर सरकार, जी स्टूडियो मुंबई के हेड ऑफ प्रोडक्शन एडं कमर्शियल्स सुमित खुराना, जियो स्टूडियो मुंबई की कन्टेंट अलाएंस हेड शोभा संत, वन एच मीडिया कंसल्टेंट मुंबई की फाउंडर हेमलता उपाध्याय, सोनी पिक्चर्स इंटरटेन्मेंट मुंबई के प्रोडक्शन हेड धैर्यशील निम्बाल्कर, गुरु फिल्म्स से फिल्म प्रोड्यूसर (तेलुगु) सुनीता टाटी, लायंसगेट इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (ओरिजनल्स) मृणालिनी खन्ना, नेटफ्लिक्स के डायरेक्टर (प्रोडक्शन मैनेजमेंट) पार्थ अरोड़ा, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर एवं फाउंडर धीर मोमाया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

Explore our articles