spot_img

Sultanpur: योग से अंतरराष्ट्रीय पटल एवं मानचित्र पर भारत को मिली एक नई पहचान : आशीष पटेल

सुलतानपुर:(Sultanpur) नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि विभिन्न विषयों के साथ अंतरराष्ट्रीय पटल एवं मानचित्र पर भारत को एक नई पहचान दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। योग उसी का एक हिस्सा है। उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि तमाम स्पर्धाओं के बीच भी शाम को समय से सोएं और सुबह जल्दी उठकर योग करें, इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा।

उल्लेखनीय है कि भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति, जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से पर्यावरण पार्क में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री पटेल ने कहा कि आज पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय विद्या को विश्व के मानचित्र पर लाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

नगर के तिकोनिया पार्क में योग प्रशिक्षक पल्लवी वर्मा के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। श्रीमती वर्मा ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग के साथ-साथ परिवार में रहकर खूब हंसने की सलाह दी। जिसमें जिले के तमाम गणमान्य लोगों ने योग्य किया।

विधायक विनोद सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार आर्य, सुमन सिंह, चन्द्र कांति तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Explore our articles