spot_img

Dumka: ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

दुमका:(Dumka) दुमका-भागलपुर मार्ग के दुधानी चौक पर शुक्रवार देर रात एक पुआल लदे ट्रक में आग लग गई। देखते-देखते पूरा ट्रक और उसमें लोड पुआल धू-धूकर जल उठा। आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गये पर आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि कोई नजदीक जाकर आग बुझाने की कोशिश भी नहीं कर सका।

आग लगने की यह घटना इतनी विकराल थी कि लगभग दो घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप हो रहा। आग की चपेट में आने के डर से गुजरने वाले लोगों ने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। वहीं आग की ऊंची लपटों ने बिजली की तार को भी अपने चपेट में ले लिया, जिससे एहतिहात के तौर पर दुधानी क्षेत्र की बिजली काट दी गई।

ट्रक में आग लगा देख लोगों ने फायर स्टेशन को खबर की, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची पर तब तक ट्रक और उस पर लोड सारा पुआल जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का अनुमान है कि ट्रक में पुआल काफी ऊंचाई तक लोड किया गया था। वही पुआल बिजली की तार की चपेट में आ गया होगा, जिससे यह घटना घटी।

उल्लेखनीय है कि दुमका में 12 घंटे के अंतराल में आग लगने की यह दूसरी घटना घटी। शुक्रवार को दोपहर बाद स्थानीय बस पड़ाव में खड़ी एक बस में भी आग लग गई थी, जिसमें बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। उसमें भी आग लगने के कारणों की अभी जांच ही हो रही है।

Lucknow : बिना कर्ज पूरी हुई 42,000 करोड़ की परियोजनाः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : (Lucknow) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अपने संसाधनों से पूरा करने में सक्षम है।...

Explore our articles