spot_img

Raipur : कांग्रेस सरकार के ‘कैश फॉर जॉब’ घोटाले ने प्रदेश को फिर किया शर्मसार : भाजपा

रायपुर : प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि तमाम तरह के घोटाले और भ्रष्टाचार से काली कमाई करने के बाद भी प्रदेश कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार के लोगों की भूख शांत नहीं हुई है और अब ‘कैश फॉर जॉब’ घोटाला करके युवाओं के साथ छलावा करने पर आमादा है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीयस्तर पर ईडी-सीडी और घोटालों के गढ़ के रूप में जो पहचान बना दी है, उसके लिए कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ अब कतई माफ नहीं करेगा।

भाजपा प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि एक तरफ देश में जहां विकास के नित-नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में घोटालों की बयार बह रही है। ठाकुर ने वनरक्षक पद पर ‘सीधी भर्ती’ के नाम पर एक अभ्यर्थी से खुलेआम 6 लाख रुपचे की मांग करने के सामने आए स्टिंग मामले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार देने के नाम पर युवाओं के साथ इस तरह की घिनौनी सौदेबाजी पर उतरकर अपने शर्मनाक कृत्य कर रही है। ऐसे अनेक मामले पहले भी सामने आए हैं जिनमें सरकारी नौकरी के बदले बेरोजगार युवाओं से खुलेआम राशि की मांग की जाती रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर जिस तरह लूटा जा रहा है, उसकी शायद ही कोई और मिसाल देखने को मिले।

ठाकुर ने कहा कि सरकारी नौकरी के बदले पैसे का खेल, रेट कार्ड का खेल, अब देश से कुछ भी छिपा नहीं है। कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी इस घोटाले पर चिंता जताया है। प्रदेश के लिए यह दुःखद है।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles