spot_img

New York: अमेरिका में चीन के तीन एजेंटों पर मुकदमा चलेगा

न्यूयॉर्क:(New York) अमेरिका में एक प्राइवेट जासूस और चीन के दो नागरिकों पर जासूसी का मुकदमा चलेगा। अमेरिकी न्याय विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग के अनुसार चीन के तीनों एजेंट ने बीजिंग के ऑपरेशन फॉक्स हंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरोप है कि चीन ने ऑपरेशन फॉक्स हंट के तहत से जापान, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फ्रांस सहित दुनिया भर में दर्जनों पुलिस चौकियां स्थापित की हैं। इन तीनों पर बीजिंग के आदेश पर जू जिन और उनके परिवार को 2016 के आखिर में उपनगर न्यू जर्सी में परेशान करने का भी आरोप है। जू जिन चीन के पूर्व अधिकारी हैं। अभियोजन का कहना है कि बीजिंग अपने पूर्व अधिकारी जू जिन को भगोड़ा मानता है।

Mumbai : निर्देशक एटली दूसरी बार बने पिता

मुंबई : (Mumbai) ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली (director Atlee and his wife, Priya Atlee) के घर खुशियों...

Explore our articles