spot_img

London : ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा की मौत

लंदन: (London) ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा की मौत हो गयी है। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के मुखिया के रूप में सक्रिय खांडा की मौत बर्मिंघम के एक अस्पताल में होने की पुष्टि की गयी है।

आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स की कमान संभाल रहा अवतार सिंह खांडा ब्रिटेन में रह रहा था। बर्मिंघम शहर के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि उसे जहरीला पदार्थ दिया गया है। अब ब्रिटेन के मेडिकल रेकॉर्ड में अवतार के ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई है। अवतार सिंह ने ही लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कराया था। उसे ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के झंडे को उतारने के आरोप में लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जानकारी मिली है कि अवतार सिंह के शरीर में जहर भी मिला है। अवतार सिंह के बारे में कहा जाता है कि उसने ही जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को तैयार किया था और बाद में उसे वारिस पंजाब दे के नेता के रूप में पंजाब भेजा था। वारिस पंजाब दे का गठन दीप सिद्धू ने किया था। खांडा ने सिख युवाओं को बम बनाने और आईईडी के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी थी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles