spot_img

Chandigarh : भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ करती उज्बेकिस्तानी महिला पकड़ी गई

चंडीगढ़: (Chandigarh) बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है और पंजाब के रास्ते पाकिस्तान में घुसने का प्रयास कर रही थी। बीएसएफ ने महिला के घुसपैठिया होने की आशंका जताई है, जो बुर्का पहनकर यहां घूम रही थी।ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करने के बाद बीएसएफ ने उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ इंडियन पासपोर्ट एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

थाना फिरोजपुर सदर के प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार वह नियमित गश्त पर सीमावर्ती गांव न्यू बारेके के पास थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव गट्टी राजोके के पास एक बुर्का पहने महिला को गांव के लोगों ने रोका है, जो अंतरराष्ट्रीय सरहद पार करने की फिराक में थी। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई 36 वर्षीय महिला का नाम तांगिया रेवा पुत्री ईरीसोवाना निवासी उज्बेकिस्तान है।उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ चल रही है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। पता लगाया जाएगा कि उसका यहां आने और बुर्का पहनकर सरहद पार करने की कोशिश का क्या मकसद था।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles