spot_img

Tokyo : जापान में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान सैनिक ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत

टोक्यो: (Tokyo) जापान में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक सैनिक ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी। घटना में दो की मौत हो गयी और एक जवान घायल हो गया। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।जापान के गिफू शहर में नए सैनिकों के प्रशिक्षण केंद्र में सेल्फ डिफेंस फोर्स का प्रशिक्षण चल रहा था। वहां सैनिक अभ्यास कर रहे थे, तभी अभ्यास के दौरान एक सैनिक ने साथी सैनिकों पर गोली चला दी। गोलीबारी का शिकार तीन सैनिक हुए। इनमें से 25 व 52 वर्षीय दो सैनिकों की मौत हो गयी और एक 25 वर्षीय सैनिक गंभीर रूप से घायल है। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकार के प्रवक्ता हिरोकाजो मत्सुनो ने बताया कि गोलीबारी करने वाले सैनिक को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस घटना के बारे में अन्य कोई भी जानकारी नहीं दी है। सेल्फ डिफेन्स फोर्स के मुखिया यासूनोरी मोरिशिता ने बताया कि ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई है। घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। तब तक प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

बताया गया कि हमलावर सैनिक 18 वर्ष का है और हाल ही में सेल्फ डिफेंस फोर्स का हिस्सा बना था। उस पर दो सैनिकों की हत्या के साथ एक सैनिक की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। इस घटना को लेकर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि इस घटना के बाद सैनिक और कुछ स्थानीय लोग आपातकालीन वाहन को घेरकर खड़े थे और पुलिस कर्मियों ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर रखा था। वहां के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने आपातकालीन वाहनों को उस क्षेत्र में जाते देखा, लेकिन उससे पहले किसी तरह की कोई घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles