spot_img

Dhamtari : धमतरी-पीएम किसान सम्मान निधि के 34 करोड़ से अधिक की राशि दबाकर बैठे अपात्र किसान व आयकरदाता

धमतरी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 34 करोड़ से अधिक की राशि को जिले के अपात्र किसान व आयकर दाताओं ने गलत ढंग से ले लिया है। रुपये की जब शासन वसूली कर रही है, तो राशि दबाकर बैठ गए है। रुपये को वापस देने दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इस मोटी रकम की वसूली करना कृषि व राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। वसूली आदेश के महीनों बाद विभाग ने अब तक करीब 20 लाख रुपये की वसूली किए है, जो ऊंट के मुंह में जीरा के सामान है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू हुई, तो योजना का लाभ लेने लोग टूट पड़े। जब इस योजना के लिए शासन स्तर से कई नियम भी लागू की गई थी। नियमों को दरकिनार कर साल में निशुल्क 6000 रुपये लेने प्रदेश समेत जिलेभर के अपात्र किसान व आयकर दाताओं ने जानकारी छिपाकर योजना के लिए आवेदन किए। आवेदन करने के बाद पात्र भी पाए गए, लेकिन योजना के तहत कुछ साल राशि देने के बाद केन्द्र सरकार ने इस योजना के तहत लाभान्वित किसानों के ईकेवाइसी जमा कराया, तो हकीकत की पोल खुल गई। आधार कार्ड जमा होने के बाद अपात्र किसान व आयकर दाताओं की नाम सामने आए, जिन्होंने योजना की राशि शासन से ले रहे थे।

इसकी जानकारी होने के बाद केन्द्र सरकार ने ऐसे लोगों को राशि वापसी के लिए आदेश किया है, लेकिन जिले में कछुए की चाल से राशि की वसूली हो रही है, जो चिंता का विषय है।उपसंचालक कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22153 अपात्र किसान पाए गए है, जो गलत जानकारी देकर योजना की 34 करोड़ 60 लाख 32 हजार रुपये हजम कर बैठे है। इन किसानों से राशि वसूली अभियान कृषि विभाग चला रही है, लेकिन अपात्र किसान राशि वापस करने तैयार नहीं है। 22153 किसानों में से सिर्फ 22 किसानों ने ही दो लाख 76 हजार रुपये वापस किए है, जो बहुत ही कम है। वहीं जानकारी छिपाकर जिले के 1960 आयकरदाताओं ने योजना का लाभ लिया है।

इस संबंध में कृषि उप संचालक मोनेश कुमार साहू ने कहा कि पीएम सम्मान निधि योजना के अपात्र किसानों व आयकरदाताओं से वसूली की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार वसूली के लिए कड़ी रूख अपनाया जाएगा, ताकि अपात्र किसान व आयकरदाता राशि वापस करें।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने रिनिकी भुईयां मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा काे दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुईयां...

Explore our articles