spot_img

Jabalpur: जबलपुर में 6वां रोजगार मेला आज, केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते सौपेंगे युवाओं को नियुक्ति पत्र

जबलपुर:(Jabalpur) रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता की देने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में आज 6वें रोजगार मेले का आयोजन जबलपुर सहित देश के 43 शहरों में एक साथ किया जा रहा है।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि जबलपुर में रोजगार मेला का यह कार्यक्रम राइट टाउन स्थित मानस भवन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे। रोजगार मेला में मुख्य अतिथि केन्द्र शासन की सेवाओं में चयनित युवाओं को नियुक्ति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सुबह 10ः30 बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

Explore our articles