Home latest Mumbai : औरंगजेबी मानसिकता का महाराष्ट्र में कोई स्थान नहींः नवनीत राणा

Mumbai : औरंगजेबी मानसिकता का महाराष्ट्र में कोई स्थान नहींः नवनीत राणा

0
174

मुंबई : कोल्हापुर में औरंगजेबी मानसिकता की वजह से तीन दिन तक स्थिति तनावपूर्ण रही। इस पर सांसद नवनीत राणा ने कहा कि औरंगजेबी मानसिकता का महाराष्ट्र में कोई स्थान नहीं है। इस तरह की मानसिकता फैलाने वालों और उनके मास्टर माइंड पर सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

अमरावती संसदीय क्षेत्र से सांसद नवनीत राणा ने कहा कि औरंगजेब के नाम पर अहमदनगर और कोल्हापुर में स्थिति असामान्य करने का प्रयास किया गया जबकि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि रही है। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा पर चलने वाले हम जैसे लोग औरंगजेब का महिमागान करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अहमदनगर के फकीरवाड़ा इलाके में संदल के उरुस के दौरान, कुछ युवाओं के हाथों में औरंगज़ेब की तस्वीरों के साथ डीजे पर नाचते हुए नारे लगाते हुए वीडियो सामने आए थे। इसके बाद भिंगार थाने में मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर औरंगजेब का स्टेटस पोस्ट करने को लेकर कोल्हापुर में दो गुटों में विवाद हो गया। इससे तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने शहर बंद का एलान कर दिया। इस घोषणा के बाद दूसरे दिन बंद को कोल्हापुर में उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली। इस बंद के दौरान शहर के कुछ इलाकों में पथराव की घटनाएं भी हुईं। यह समग्र तनावपूर्ण स्थिति औरंगज़ेब की वजह से हुई थी।