spot_img

Baghpath : श्रावण मास शिवरात्रि की तैयारी में जुटा प्रशासन

बागपथ : श्रावण मास में चलने वाले कांवड मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी व एसपी बागपत ने पुरामहादेव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिये गये।

एसपी बागपत व जिलाधिकारी बुधवार को पुरामहादेव गांव पहुंचे। गांव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किये और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ पुरा महादेव मंदिर का भ्रर्मण किया । इसके साथ ही श्रावण मास की शिवरात्रि पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया

पुलिस अधीक्षक अर्पीत विजयवर्गीय के निर्देश पर जनपद के थाना खेकड़ा क्षेत्रान्तर्गत बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें थाना प्रभारी खेकड़ा, थाना एएचटीयू, बाल कल्याण अधिकारी व पुलिस टीम द्वारा आमजन को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के प्रति कानूनी प्रावधानों तथा हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में बताया गया। अभियान में जनमानस के साथ संवाद कर बाल श्रम उन्मूलन अभियान के संबंध में जागरूक किया गया।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles