spot_img
Home Function-junction Lucknow : महिलाओं ने गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाकर मनाया...

Lucknow : महिलाओं ने गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाकर मनाया उत्सव

0
400

लखनऊ में राधा सनेह दरबार की सखियों ने गोपेश्वर गौशाला में मनाया उत्सव

लखनऊ : राधा सनेह दरबार एवं एकल महिला संस्था की सखियों ने बुधवार को मलिहाबाद की गोपेश्वर गौशाला में गायों की सेवा की। उन लोगों ने गायों का हरा चारा और गुड़ खिलाया। उसके बाद गापेश्वर हनुमान जी के दरबार में भजन किए।

उत्सव की शुरुआत में गोपेश्वर हनुमान जी के दरबार में सखियों ने भजन गाए। गोपाल मुरलिया वाले नंदलाल मुरलिया वाले.. श्री राधा रमण हरि बोल… गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो…हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे…श्री राम जय राम जय जय राम भजनों को गाकर भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से सनेह दरबार की अध्यक्ष बिंदु बोरा के अलावा आदर्श गोयल, सीमा अग्रवाल, बीना गोयल, अंजना अग्रवाल, मीरा गोयल, दीपा चंद्रा, ज्योति अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मीनू, नीलम अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, विभा जालान, वंदना, अमिता, अनिला, कुसुम अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सीमा गोयल, मृदुला अग्रवाल, राखी, पूजा, ज्योति अग्रवाल, सरोज गोयल, रेनू अग्रवाल, शशी अग्रवाल, अनुराधा बंसल भी उपस्थित थीं।