spot_img

Fatehpur : हमारी सरकार में एक भी नहीं हुआ दंगा, आज दंगाई देश से बाहर या तो जेल में : ब्रजेश पाठक

सपा के शासनकाल में एक हफ्ते दिन व एक हफ्ते रात में आती थी बिजली, लालटेन जला पढ़ते थे बच्चे

प्रधानमंत्री ने हर घर शौचालय बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सपा के समय बुंदेलखंड में ट्रेन से लोगों तक पहुंचाया जाता था पानी, आज हर घर में जल जीवन मिशन के तहत लग गईं टोंटी

फतेहपुर : सपा शासनकाल में 2017 के पूर्व तक उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश के रूप में जाना जाता था। 2017 से अब तक हमारी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। जो दंगाई थे वे आज देश छोड़कर बाहर चले गये हैं या फिर जेल के अंदर भेज दिये गये हैं।

उक्त बातें जिले में बुधवार को पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने आये प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा के समय बिजली की जो हालत थी वह किसी से छिपी नहीं है। 2017 के पूर्व सपा के शासनकाल में लोगों को एक हफ्ते दिन व एक हफ्ते रात में बिजली मिलती थी। लोग जनरेटर से अपना काम चलाते थे और बच्चे मिट्टी के तेल से पढ़ने के लिए मजबूर थे। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बराबर बिजली उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हर घर में शौचालय बनाकर स्वच्छता का संदेश देने का जो कार्य किया। वह बहू, बेटियों व महिलाओं की इज्जत, सम्मान व मर्यादा बढ़ाने का काम किया है।

सपा के समय बुंदेलखंड में पानी की किल्लत यह थी कि पीने के लिए पानी ट्रेन से पहुंचाया जाता था। आज जल जीवन मिशन के तहत हर गांव व हर घर तक नल व टोंटी लग चुकी है और उससे पानी पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles