spot_img

Sonipat : घर से निकले कचरे से ऊर्जा व खाद उत्पादन करेंगे : मंत्री कमल गुप्ता

सोनीपत : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि सोनीपत में एक लाख घर हैं। हर घर से कूड़ा उठाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे ऊर्जा व खाद उत्पादन किया जाएगा। इसमें सुधार की आवश्यकता है, जिसे पूरा करेंगे। घर-घर से कूड़ा उठाने के कार्य का निरीक्षण करने से पहले शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा व संबंधित अधिकारियों की विशेष बैठक ली। जेबीएम कंपनी ने घर-घर से कूड़ा उठाकर ऊर्जा व खाद उत्पादन करने के कार्य की एक प्रेजेंटेशन भी दिया।

मंत्री ने नगर में विभिन्न साइटों का दौरा कर कार्य का निरीक्षण किया। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एटलस रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के समक्ष कूड़ा एकत्रीतकरण कार्य स्थल पर पहुंचे। माडल टाउन में क्षेत्रवासियों से बातचीत में पूछा कि उनके घर से कूड़ा उठाया जा रहा है या नहीं। सेक्टर-15 में कटरा लिफ्टिंग कार्य की पड़ताल की। सब्जी मंडी के पीछे बनाये गये कूड़ा एकत्रीकरण व सूखा तथा गीला कूड़ा अलग-अलग करने के प्लांट का निरीक्षण किया।

कमल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत स्वस्थ-भारत अभियान चलाया है, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल साकार रूप प्रदान कर रहे हैं। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करके उससे ऊर्जा उत्पादन व खाद निर्माण का कार्य किया जाता है। प्रयास किए जा रहे हैं कि कूड़े को अलग-अलग करके प्रयोग में लाया जा सके। इसके लिए जनता को भी सहयोग करना चाहिए कि वह सूखा व गीला कूड़ा अलग करके कूड़ा गाड़ियों में डालें। पूर्व मंत्री कविता जैन, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, मनिंद्र सन्नी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Mexico City : फीफा विश्व कप 2026 प्लेऑफ से पहले इराकी खिलाड़ियों को मिलना शुरू हुए वीज़ा

मेक्सिको सिटी : (Mexico City) फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ मुकाबले से पहले इराक राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के...

Explore our articles