spot_img
Home crime news Paschim Medinipur: फोन पर बात करते हुए युवक ने नदी में लगाई...

Paschim Medinipur: फोन पर बात करते हुए युवक ने नदी में लगाई छलांग, तलाशी जारी

0
230

पश्चिम मेदिनीपुर:(Paschim Medinipur) पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल स्थित विद्यासागर सेतु से मंगलवार शाम फोन पर बात करते हुए अचानक एक युवक ने शिलावती नदी में छलांग लगा दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्रशासन व पारिवारिक सूत्रों के अनुसार युवक का नाम आकाश वर्मा (24) है और वह खड़गपुर का निवासी है। घाटाल नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 के ईटभाटा इलाके में आकाश के भाई पाताल वर्मा का ससुराल है। वहीं आकाश अपने भाई के साथ रहता था।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय युवक नशे में था। किसी से फोन पर बात करते-करते वह अचानक नदी में कूद पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही घाटाल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस व सिविल डिफेंस के जवानों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी।