spot_img

Mumbai : विरार में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 3 महिला मजदूरों की मौत, एक घायल

मुंबई : मुंबई के पास विरार में मंगलवार को दोपहर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 3 महिला मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में एक मजदूर घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विरार पूर्व के मनवेलपाड़ा रोड पर सूर्यकिरण भवन का पुनर्विकास कार्य चल रहा है। आज दोपहर में मजदूर काम खत्म कर अपना हाथ पैर धो रहे थे। उसी समय इमारत की दीवार गिर गई, जिससे दीवार के मलबे में चारों मजदूर दब गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर ही तीनों महिला मजदूरों की मौत हो गई थी, जिनके शव मलबे में मिले। एक व्यक्ति को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Explore our articles