spot_img
Home Jammu & Kashmir Kathua : लापता महेंद्र पाल उर्फ अभे गुप्ता सकुशल घर वापस लौटे,...

Kathua : लापता महेंद्र पाल उर्फ अभे गुप्ता सकुशल घर वापस लौटे, परिजनों ने ली राहत की सांस

0
179

कठुआ : बीते दिनों जिला प्रशासन और नगर परिषद कठुआ द्वारा कठुआ के वार्ड नंबर 6 में स्थित नवनिर्मित इमारत को गिरा दिया गया था। जिसके बाद इमारत के मालिक महेंद्र पाल उर्फ अभे गुप्ता घर से लापता हो गए थे। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कठुआ थाना में दर्ज थी।

गत दिनों जिला प्रशासन और नगर परिषद कठुआ द्वारा शहर के वार्ड़ नंबर 6 में नवनिर्मित इमारत को गिरा दिया गया था। जिससे परेशान इमारत मालिक घर से लापता हो गए। जिसके बाद परिजनों ने कठुआ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। इसी बीच उनकी स्कूटी लखनपुर में मिली थी और पंजाब के अमृतसर में उनके होना का कयास लगाया गया। जिसके बाद परिजनों ने पंजाब के अमृतसर में उन्हें ढूंढा लेकिन उनका कहीं भी कोई पता नही चला। वहीं मंगलवार को कटरा में मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की मदद से परिजनों ने कटरा में जाकर उन्हें खोज लिया। और उन्हें कठुआ पुलिस लाइन में लाया गया और इस बीच कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, पता लगाए गए व्यक्ति को उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया। फिलहाल महेंद्र पाल उर्फ अभे अपने घर वापस लौट आए हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा तोड़ी गई इमारत का एक बार फिर से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि मरम्मत कार्य को अधिकारिक तौर पर शुरू किया है या अपनी मनमर्जी से इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।