spot_img

Mumbai : ठाणे में 7 लाख के देशी पिस्टल मैगज़ीन बरामद , 2 गिरफ्तार

मुंबई : मध्यप्रदेश बुरहानपुर से अवैध तरीके से लाये गए देसी पिस्तौल मैगज़ीन तथा जीवित कारतूसों का जखीरा ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बरामद कर इस गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है | जबकि अभी भी दो लोग फरार हैं | ठाणे पुलिस की संपत्ति अपराध शाखा इकाई ने आज सवांददाताओं को यह जानकारी देते हुआ बताया कि इस मामलें में मध्यप्रदेश निवासी 25 वर्षीय रमेश मिसिरिया किराड़े ( बिलाला ) तथा मप्र बुरहानपुर के तहसील दातपहाडी पचौरी निवासी 34 वर्षीय मुन्ना अमाशा बारेला , इन दोनों लोगों से लगभग सात लाख रुपये के 17 देशी अवैध पिस्तौल ,31 मैगज़ीन और 12 जीवित कारतूस जब्त किये हैं |

ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत ने आज बताया कि ,यह आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध रूप से देशी पिस्तौल तथा मैगज़ीन और जीवित कारतूस राज्य के कई क्षेत्रों में विक्रय किया करते थे | चूकिं ये देशी पिस्तौल उत्तम गुणवत्ता की होती थी इसलिए ठाणे में यह एक पिस्तौल 25 हजार से 40 हजार रुपये के बीच बिक जाती थी | फिलहाल ठाणे पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अवैध तरीके लाये गए हथियार किन लोगों को बैंचे गए हैं |

ठाणे पुलिस की संपत्ति शाखा की क्राइम ब्रांच को 1 जून अवैध शास्त्रों के विक्रय के बारे में जानकारी मिली थी | इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर राबोडी पुलिस परिसर में 2 जून को शुरआत में 3 देशी पिस्टल ,6 मैगज़ीन 4 जीवित कारतूस बरामद किये थे | इसके बाद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से अन्य 14 देशी पिस्तौल ,25 मैगज़ीन तथा 8 जीवित कारतूस बरामद किये है | दोनों आरोपियों को 8 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है |

Explore our articles