spot_img
Home Hariyana Rohtak : सीवाईएसएस ने मनोज के परिजनों की मदद के लिए एमडीयू...

Rohtak : सीवाईएसएस ने मनोज के परिजनों की मदद के लिए एमडीयू को लिखा पत्र

0
201

एमडीयू में डयूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मनोज की बाईकर्स द्वारा टक्कर मारे जाने से हो गई थी मौत

रोहतक : सीवाईएसएस ने एमडीयू के सुरक्षाकर्मी मनोज की मौत के बाद परिजनों की आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर एमडीयू प्रशासन को पत्र लिखा है। छात्र नेता दीपक धनखड़ ने कहा कि मनोज परिवार का खर्च चलाने वाला इकलौता सदस्य था और अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि मनोज ने अपनी प्राणों का बलिदान छात्रों की सुरक्षा करते हुए और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए किया है। इसीलिए मनोज को शहीद का दर्जा देकर उनकी माता और धर्मपत्नी को वीरता पुरस्कार दिया जाए व आर्थिक मदद की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि एमडीयू प्रशासन द्वारा मनोज के इलाज का खर्च वहन करना मानवता को देखते हुए सराहनीय कदम है। उन्होंने एमडीयू प्रशासन से मांग की वह मनोज के परिवार में एक सदस्य को नौकरी और उसके दो बच्चों को भी शिक्षा के लिए गोद लिया जाए। दरअसल तीस मई को एमडीयू के सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात मनोज निवासी सुंदरपुर को बाईकर्स ने टक्टर मार दी थी, जिसकी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी।