spot_img

Jalaun : इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

जालौन : इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने तहरीर देते हुए बताया उसकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी। इसी दौरान कैलिया थाना क्षेत्र के बरहल गांव निवासी तांत्रिक रामकांत तिवारी से उसका सम्पर्क हुआ। तांत्रिक ने उसकी बीमारी तंत्र क्रिया के माध्यम से ठीक करने का आश्वासन दिया। जब वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था तो तीन जून की रात तांत्रिक उनके घर पहुंचा। तंत्र क्रिया का बहाना कर पत्नी को कुछ खिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो जातिसूचक गालियां देकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की सुबह कोतवाल समीर सिंह को सूचना मिली कि आरोपी तांत्रिक छैपुला के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Explore our articles