spot_img

Rohtak : डेटा जर्नलिज्म में अपार संभावनाएं : डॉ. अमित

रोहतक : जाट कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा डेटा जर्नलिज्म के महत्व विषय पर मंगलवार को व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीडीएलयू के पत्रकारिता विभाग के चेयरपर्सन डॉ. अमित सांगवान ने कहा कि डिजिटल दौर में जीवन आंकड़ों पर आधारित हो चुका है ऐसे में डिजिटल जर्नलिज्म का महत्व भी बढ़ता जा रहा है। साधारण शब्दों में आँकड़ों के आधार पर की जाने वाली पत्रकारिता को डेटा जर्नलिज्म कहते हैं।

उन्होंने कहा कि डेटा जर्नलिज्म रचनात्मक ढंग से आँकड़े को प्रस्तुत किया जाता है। आंकडों के ढेर से पाठकों व दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण डाटा निकालना और उसे व्यवस्थित रूप से सजाने के साथ ही तथ्यात्मक रूप से उसे मजबूती प्रदान करते हुए सटीक विश्लेषण के जरिए आंकड़ों पर आधारित न्यूज स्टोरी में जान फूंकी जा सकती है।

सूचनाओं के महासागर के महासागर से आंकड़ों की बाजीगरी करते हुए खबरों को निकालना ही डाटा जर्नलिज्म का खेल है। इसके लिए डाटा को सही रूप से समझने और उसके बेहतर प्रस्तुतीकरण की आवश्यकता होती है। एक डाटा जर्नलिस्ट के लिए कंप्यूटर व इंटरनेट का ज्ञान होना बेहद जरूरी है । इस अवसर पर डॉ जसमेर सिंह ने कहा की डेटा जर्नलिज्म आज के समय की और पत्रकारिता के लिए बड़ी मांग है विधार्थी इस छेत्र में बहुत ज्यदा नाम कमा सकते है। इस अवसर पर जाट कॉलेज के मास मिडिया विभाग के विधार्थी मौजूद रहे ।

Explore our articles