spot_img

Jammu: मौसम विभाग ने मुख्य रूप से साफ मौसम रहने की भविष्यवाणी की

जम्मू :(Jammu) मौसम विभाग (Department of Meteorology) ने मंगलवार को मुख्य रूप से साफ मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में देर दोपहर और शाम को बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली गिरने से इंकार नहीं किया गया है। इसके अलावा रात के तापमान में अधिकांश स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गई और पूरे जम्मू-कश्मीर में सामान्य से नीचे रहा।

वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 11.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 11.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। काजीगुंड में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 5.9 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 5.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 12.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 19.8 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Noida : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

नोएडा : (Noida) जेवर में नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport in Jewar) के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर...

Explore our articles