spot_img

Janta Darshan : मुख्यमंत्री योगी ने सुनी 500 फरियादियों की समस्या

गोरखपुर: (Janta Darshan) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं कर निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर फरियादी को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।

मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में आए हुआ लगभग 500 शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी। इस दौरान वे एक-एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को गंभीराता से सुनी। समस्याओं में राजस्व के मामलों के आलावा पुलिस और चिकित्सा सम्बन्धी मामले भी शामिल रहे। मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकीय आर्थिक सहयोग मांगने वालों की संख्या भी काफी रही। जमीन से जुड़े मामलों कर त्वरित निस्तारण और दोषियों के खिलाफ न्यायपरक कार्रवाई के निर्देश दिये। फरियादियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं के साथ आये बच्चों को दुलारा और टाफी व चॉकलेट देकर प्यार किया। उन्हें खूब पढ़ने व लगातार आगे बढ़ने का आशीष दिया।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles