spot_img

Ranchi : रांची-हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची: (Ranchi) शालीमार चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस की दुर्घटना के कारण रांची-हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रांची रेल मंडल ने इस संबंध में शनिवार को सूचना जारी की है।बताया गया है कि खड़गपुर-भद्रक रेलखंड के अंतर्गत ट्रेन संख्या 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के दुर्घटना के कारण रेलवे बोर्ड ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव का निर्णय लिया है। इसमें ट्रेन संख्या 12876 आनंदविहार-पूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राजाबेड़ा, बोकारो स्टील सिटी, मूरी, चांडिल, सिनी, डांगोवापोसी, जरोली, नयागड़, जखपुरा होकर चलेगी।

इसके साथ रेलवे ने अलग-अलग स्टेशनों के लिए हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया है। इसमें रांची स्टेशन के लिए 0651 2787260, 0651 2787070 और 9835921950 जारी किया है। हटिया रेलवे स्टेशन के लिए 0651 2600091 0651 2788888 और 9431351063 है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles