spot_img

Varanasi: भाजपा ने देश के लिए कोई काम नहीं किया : शिवपाल यादव

शिवपाल यादव रोहनियां बैरवन में किसानों के महापंचायत में शामिल हुए

वाराणसी:(Varanasi) समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को रोहनिया बैरवन में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल हुए। महापंचायत में शिवपाल यादव से मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसान मिले। इस दौरान शिवपाल यादव ने पुलिस बर्बरता व लाठीचार्ज घायल पीड़ित किसानों से पूरे घटना की जानकारी भी ली।

देश और प्रदेश की जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान : शिवपाल यादव

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कोई काम नहीं किया और किसानों के लिए तो दिखावा ही करती है। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। देश और प्रदेश की जनता महंगाई से भ्रष्टाचार से परेशान है। केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जितने भी वादे किए उन पर खरी नहीं उतरी है, उन्हें पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में हराएगी।

महापंचायत में पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल,जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, दिलीप डे दादा, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर आदि नेताओं ने अगवानी की। इसके पहले शिवपाल सिंह यादव गुरुवार शाम बनारस पहुंचे। पार्टी के नेताओं ने बाबतपुर चौराहे से लेकर शहर में जगह-जगह स्वागत किया। सर्किट हाउस में शिवपाल यादव से पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने मोहनसराय बैरवन में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की।

New Delhi : नीति आयोग ने भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर यात्रा का रोडमैप किया लॉन्च

नई दिल्ली : (New Delhi) नीति आयोग ने भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Digital Public Infrastructure) (DPI) यात्रा के अगले चरण के लिए एक...

Explore our articles