spot_img

Kolkata: निष्ठावान स्वयंसेवक थे जयंत सहस्त्र बुद्धे : पांडेय

कोलकाता:(Kolkata) विज्ञान भारती के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे जयंत सहस्त्रबुद्धे के निधन पर विज्ञान भारती की बंगाल इकाई ने दुख जताया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रबुद्ध मंच की बंगाल इकाई लोक प्रज्ञा के पूर्व क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉक्टर आनंद पांडेय ने शुक्रवार सुबह “हिन्दुस्थान समाचार” से विशेष बातचीत में कहा, “एक निष्ठावान स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक का कार्यभार संभालने के बाद विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का पदभार जयंत सहस्र बुद्धे ने बंगलुरु अधिवेशन में 2018 में ग्रहण किया। उसके पहले भी 2015 से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के रूप में संगठन मंत्री जय कुमार जी के साथ कोलकाता आया जाया करते थे।

आनंद पांडेय ने बताया कि बतौर विवेकानंद विज्ञान मिशन शाखा विज्ञान भारती के राज्य समिति में होने के नाते उनसे मेरा परिचय हुआ था। उनकी देखरेख में ही वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस भी कोलकाता में पूरी सफलता से संपन्न हुआ। इसके अलावा भारतीय विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम होते रहे और मैं उनके करीब होता गया, कठिन से कठिन समस्याओं का सहज निपटान सहस्र बुद्धे जी का विशेष गुण था।

साथ ही पश्चिमी विज्ञान से अलग भारतीय विज्ञान की अवधारणा में सहस्त्र बुद्धे जी अध्यात्म और भारतीय परंपराओं का बहुत बड़ा योगदान मानते थे। उनके कई वक्तव्य इसके उदाहरण हैं। 2022 में एक सड़क दुर्घटना के शिकार होने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा। उन जैसे विचारक, चिन्तक का जून महीने के दूसरे दिन ही ब्रह्म मुहूर्त में निधन मेरे लिए दुखद और विज्ञान भारती के लिए ही नहीं राष्ट्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा के प्रति मेरी श्रद्धांजलि।

New Delhi : मतगणना केंद्रों में अब केवल क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र से मिलेगा प्रवेश

नई दिल्ली : (New Delhi) चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र...

Explore our articles