spot_img

Jaipur : भारत विश्व में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक, 9 साल में दूध उत्पादन 61 प्रतिशत बढ़ा

राजस्थान देश का सर्वाधिक दूध उत्पादक राज्य

जयपुर : कृषि और पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्था कहा जाने वाला भारत आज पशुपालन के क्षेत्र में भी बेहतर मुकाम बना चुका है। पशुपालन में डेयरी क्षेत्र भारत के लिए विभिन्न मायनों में बहुत अधिक महत्व रखता है। एक उद्योग के रूप में यह 80 मिलियन से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार मुहैया करा रहा है। इनमें अधिकतर छोटे और सीमांत किसानों के साथ-साथ भूमिहीन लोग भी शामिल हैं। खास बात यह है कि हमारे देश में महिलाएं इस क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं हैं। यह क्षेत्र विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण में भी अग्रणी भूमिका निभाता है।

भारत में बीते नौ वर्षों में दुग्ध व डेयरी उत्पादों के उत्पादन और खपत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान में भारत दुनिया में दूध का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है, जो कि वैश्विक दूध उत्पादन में 24 प्रतिशत का योगदान देता है। पिछले नौ सालों के भीतर देश में दूध उत्पादन में 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जहां देश में 2013-14 में 137.7 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था, वहीं 2021-22 में यह आंकड़ा बढ़कर 221.1 मिलियन टन हो गया। यही नहीं, इस क्षेत्र के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख क़दमों का नतीजा है कि 9 सालों में दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता में 1.5 गुना वृद्धि हुई है। दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 2013-14 में 303 ग्राम प्रति दिन से बढ़कर साल 2021-22 में 444 ग्राम प्रति दिन हो गई। आंकड़ों की मानें तो 15 मार्च 2023 तक राजस्थान देश का सर्वाधिक दूध उत्पादक राज्य है। राजस्थान देश के कुल दूध उत्पादन में 15.05 प्रतिशत का योगदान देता है।

भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में डेयरी क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा है। सरकार ने अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से डेयरी फार्मिंग के बुनियादी ढांचे को सुविधाजनक बनाया है। केंद्र सरकार, डेयरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए ‘डेयरी प्रसंस्करण और बुनियादी ढांचा विकास निधि’, किसानों को पर्याप्त और समय पर ऋण सहायता प्रदान करने के लिए ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सरकार द्वारा दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ लॉन्च किया गया है। इस प्रकार भारत सरकार डेयरी सेक्टर को किसानों के लिए लाभदायक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles