नाहन : पुरे देश सहित प्रदेश में भाजपा केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पुरे होने को महासम्पर्क अभियान के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में सिरमौर जिला में महा सम्पर्क अभियान शुक्रवार से पोंटा साहेब से आरम्भ किया जायेगा। इसमें राज्य सभा सांसद उतराखंड नरेश बंसल इसकी अध्यक्षता करेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री व् विधायक पोंटा सुखराम चौधरी ,पच्छाद से विधायक रीना कश्यप सहित पार्टी के सभी नेता मौजूद रहेंगे।
जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के बताया कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पुरे होने पर सिरमौर जिला का महासम्पर्क अभियान शुक्रवार से पोंटा से आरम्भ होगा जिसकी अध्यक्षता राजयसभा सांसद नरेश बंसल करेंगे। इस दौरान महीने भर पुरे जिला में अनेक आयोजन किये जायेंगे।
विनय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस पर नाहन में पूर्व में हुए विकास कार्यों के शिलान्यास पट्टिकाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया।


