spot_img
Home Bihar Patna : रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आरके सिंह के निधन पर...

Patna : रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आरके सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
250

पटना: (Patna) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने गुरुवार को शोक संदेश में कहा कि आरके सिंह इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के कुशल अधिकारी थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था ।

मुख्यमंत्री ने स्व. आरके सिंह की पुत्री रत्ना सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।