spot_img
Home latest Mandi : हिमाचल के करसोग में खाई में गिरी रोडवेज बस, 45...

Mandi : हिमाचल के करसोग में खाई में गिरी रोडवेज बस, 45 घायल

0
152

मंडी: (Mandi) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस गुरुवार सुबह सड़क से करीब 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस चालक एवं परिचालक सहित कम से कम 45 लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं। हादसा सुबह 10 बजे के करीब मैंडी-करसोग सड़क पर भनेरा के पास हुआ।

घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। सबसे पहले घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाने में मदद की। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। डीएसपी गीतांजलि ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को हल्की चोटें आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है।