spot_img

Chandigarh: पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र को लौटाई जेड प्लस सुरक्षा

दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश के विरोध में लिया फैसला

चंडीगढ़:(Chandigarh) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा में पूरी तरह सक्षम है।

केंद्र सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की थी। जेड प्लस सुरक्षा मिलने के बाद भगवंत मान विपक्ष के निशाने पर भी थे।

पंजाब में विपक्षी दलों द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार को अतिरिक्त सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा जा रहा था। इस बीच भगवंत मान ने गुरुवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया है। भगवंत मान ने यह कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में अधिकारों के मुद्दे पर अध्यादेश जारी करने के विरोध में की है।

भगवंत मान ने पत्र में लिखा है कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा में पूरी तरह से सक्षम है। वह पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को ही अपने साथ रखना चाहते हैं।

Explore our articles